केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मोदी सरकार के 12 वर्षों में विकास और विरासत के क्षेत्र में देश द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को रेखांकित किया।
X पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, “मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और विरासत के संगम का स्वर्णिम कालखंड रहे हैं। इन 12 वर्षों में एक ओर श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन महाकाल लोक का निर्माण हुआ, वहीं पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, अन्न भंडार जैसी योजनाओं, विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलों ने देश की विकास यात्रा को अभूतपूर्व गति दी।
1 करोड़ अभिलेखों का डिजिटलीकरण, 668 प्राचीन कलाकृतियों की वापसी, 11 जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालयों की स्थापना और 11 भारतीय भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देकर मोदी जी ने स्पष्ट कर दिया है कि विकास और विरासत एक-दूसरे के पूरक हैं।”
