प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुशासन और जनविश्वास पर लेख साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुशासन और जनविश्वास पर लेख साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल का एक लेख साझा किया।

लेख में इस बात पर बल दिया गया है कि जनता का विश्वास सुशासन की सबसे बड़ी पूंजी है। पिछले 12 वर्षों में हुए बदलावों से न केवल शासन और प्रशासन में लोगों का विश्वास मज़बूत हुआ है, बल्कि विभिन्न कल्याणकारी पहलों ने करोड़ों नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और गरिमामय बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस लेख में नागरिकों पर विकास के प्रभाव का विस्तार से वर्णन किया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा;

“जन विश्वास ही सुशासन की सबसे बड़ी पूंजी है। बीते 12 वर्षों में हुए परिवर्तन न केवल शासन-प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत करने में सफल रहे हैं, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों नागरिकों के जीवन को अधिक सहज, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री @PiyushGoyal जी ने इस आलेख में विस्तार से अपने विचार साझा किए हैं…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *