प्रधानमंत्री ने न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने से संबंधित एक लेख साझा

प्रधानमंत्री ने न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने से संबंधित एक लेख साझा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल के एक लेख को साझा किया है।

इस लेख में न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने, न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने और नागरिकों के लिए सार्वजनिक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई है। इसमें इस बात पर बल दिया गया है कि डिजिटल और भौतिक बुनियादी ढांचे को उन्नत किए जाने से अधिवक्ताओं एवं न्यायाधीशों की कार्य-प्रक्रियाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्‍स’ पर पोस्ट किया:

“इस लेख में, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @arjunrammeghwal ने न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने, न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने और नागरिकों के लिए सार्वजनिक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए सरकार के प्रयासों का विस्तार से वर्णन किया है।

उन्होंने लिखा है कि डिजिटल और भौतिक बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के प्रयासों से अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों के लिए काम करना आसान हो गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *