प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर गुलवीर सिंह को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ गुलवीर सिंह एक ही राष्ट्रमंडल खेलों में दो एथलेटिक्स पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गुलवीर सिंह पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
श्री मोदी ने इस उपलब्धि को भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया और गुलवीर सिंह को अपनी शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा;
‘‘गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया! उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्हें हार्दिक बधाई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ, वे एक ही राष्ट्रमंडल खेलों में दो एथलेटिक्स पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। वे पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी हैं। यह भारतीय एथलेटिक्स के लिए वाकई एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।